Ads Area

Use of " Was/Were " - (Was/Were का प्रयोग) - GK Kitaab

Use of  " Was/Were "  - (Was/Were का प्रयोग) - GK Kitaab


Hello Dears,
इस पोस्ट में हमने मेहनत करके आपके लिए English Grammar की सम्पूर्ण बेसिक जानकारी मुहैया कराई है। आप अपने जरूरतमंद मित्रों को भी यह पोस्ट शेयर करें।
और साथ ही इस पोस्ट को टाइप करते समय हमसे या हमारी टीम से हुई त्रुटि हेतु अपना कोई भी सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य दें। और कमेंट करके जरूर बताएं, कि आपको हमारा यह लेख कैसा लगा।
English Grammar Use of was/were - GK Kitaab
English Grammar Use of was/were - GK Kitaab


प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड करें


( Was : था/थी )   ,   ( Were  : थीं/थे )


हम यहाँ देख सकते हैं, कि was का हिन्दी अर्थ - "था/थी" तथा were का हिंदी अर्थ - "थीं/थे" होता है।  जब हमें किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के बारे में उसकी पुरानी अवस्था के बारे में जानकारी देनी होती है, तो Was तथा Were का प्रयोग किया जाता है। 

जैसे- मैं गरीब था, तुम अमीर थे, वह बीमार था आदि।

या फिर हम ऐसे भी कह सकते हैं, कि जिन हिन्दी वाक्यों के अंत में "था, थी, थे या थीं" आदि शब्द आते हैं, तो ऐसे वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए कर्ता (Subject) के अनुसार "था, थी, थे या थीं" के लिए Was या Were का प्रयोग किया जाता है।

अब हम इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं, कि was और were दोनों ही शब्दों का हिंदी अर्थ एक ही होता है। आखिर कब Was लगाना है और कब Were.

तो दोस्तों इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आपको सिर्फ नीचे दिया गया नियम याद रखना होगा :- 

Was – I, He, She, It, Singular Noun

Were – We, You, They, Plural Noun


प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड करें


अब दोस्तों नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से समझिये-

 I was rich.              :      मैं अमीर था.

 We were rich.      :      हम अमीर थें.

 You were rich.     :     तुम अमीर थे.

 You were rich.     :     तुम लोग अमीर थे.

 Radha was rich.  :     राधा अमीर थी.

 They were poor.  :    वे अमीर थें.


वाक्यों में Was/Were के प्रयोग का सही तरीका :- 

  • First person singular I (मैं) के साथ तथा Third person singular He, she, it, name के साथ Was का प्रयोग होगा।
  • First person plural We (हम या हम लोग) के साथ, second person singular और plural you (तुम, आप, आप लोग) के साथ, Third person plural they (वे या वे लोग) के साथ were का प्रयोग होगा।

Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्यों) में was/were का प्रयोग :- 

       Subject + was/were + complement   

Hindi SentenceEnglish Sentence
मैं खुश था।I was happy.
तुम गरीब थे।You were poor.
मैं अमीर था।I was rich.
राधा ईमानदार थी।Radha was honest.
वह पागल था।He was mad.
राहुल बईमान था।Rahul was dishonest.
सीता बीमार थी।Sita was sick.
वह पतला था।He was thin.
मैं चालाक था।I was clever.
हम स्वस्थ थे।We were healthy.
वे बुद्धिमान थे।They were intelligent.
राम दयालु था।Ram was kind.
तुम बहादुर थे।You were brave.
राम और श्याम तेज थे।Ram and Shyam were intelligent.
लड़के खुबसूरत थे।Boys were beautiful.
छात्र सही थे।Students were right.
हम गलत थे।We were wrong.
रमेश भूखा था।Ramesh was hungry.

प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड करें

Negative Sentences (नकारात्मक वाक्यों) में was/were का प्रयोग :- 

  Subject + was/were + not + complement   

Hindi SentenceEnglish Sentence
मैं दुखी नहीं था।I was not sad.
तुम खुश नहीं थे।You were not happy.
वे गरीब नहीं थे।They were not poor.
राधा अमीर नहीं थी।Radha was not rich.
हम लोग निर्दयी नहीं थें।We were not cruel.
वे अछे लड़के नहीं थे।They were not good boys.
राहुल ईमानदार नहीं था।Rahul was not honest.
सोनिया झूठी नहीं थी।Soniya was not liar.
राजेश भूखा नहीं था।Rajesh was not hungry.
राम और श्याम बुरे नहीं थे।Ram and Shyam were not bad.
हम दयालु नहीं थे।We were not kind.

प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड करें

Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्यों) में was/were का प्रयोग :- 

      Was/Were + Subject + complement   

Hindi SentenceEnglish Sentence
क्या मैं खुश था?Was I happy?
क्या तुम भूखे थे?Were you hungry?
क्या आप दयालु थे?Were you kind?
क्या राधा तेज थी?Was Radha itelligent?
क्या हम अमीर थे?Were we rich?
क्या वे लोग गरीब थे?Were they poor?
क्या स्वेता मोटी थी?Was Sweta fat?
क्या आप चोर थे?Were you thief?
क्या तुम स्वस्थ थे?Were you healthy?
क्या मैं गरीब था?Was I poor?
क्या राम और श्याम पतले थे?Were Ram and Shyam thin?

प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड करें

Negative Interrogative Sentences (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्यों) में was/were का प्रयोग :- 

Was/Were + Subject + not + complement + ?   

Hindi SentenceEnglish Sentence
क्या मैं खुश नहीं था?Was I not happy?
क्या तुम भूखे नही थे?Were you not hungry?
क्या आप दयालु नहीं थे?Were you not kind?
क्या स्वेता मोटी नहीं थी?Was Sweta not fat?
क्या सीता गरीब नहीं थी?Was Sita not poor?
क्या तुम ईमानदार नहीं थे?Were you not honest?
क्या वे दयालु नहीं थे?Were they not kind?
क्या हम लोग ईमानदार नहीं थे?Were we not honest?
क्या राम अच्छा लड़का नहीं था?Was Ram not a good boy?
क्या श्याम खूबसूरत नहीं था?Was Shyam not beautiful?

प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड करें

Wh Type वाक्यों में was/were का प्रयोग :- 

जिन वाक्यों के मध्य में कोई प्रश्नवाचक शब्द (Question Word) आए, तो उन हिन्दी वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद करने का नियम :- 

Q.W. + was/were + Subject + not + complement + ?   

Hindi SentenceEnglish Sentence
तुम गरीब कैसे थे?How were you poor?
मैं अमीर कैसे था?How was I rich?
मैं अमीर कैसे नहीं था?How was I not rich?
तुम उदास क्यों थे?Why were you sad?
स्वेता खुश क्यों नहीं थी?Why was Sweta not happy?
राधिका भूखी क्यों थी?Why was Radhika hungry?
तुम्हारा नाम क्या था?What was  your name?
तुम्हारा घर कहां था?Where was your home?
तुम ईमानदार क्यों नहीं थे?Why were you not honest?
राम चालाक कैसे था?How was Ram clever?
तुम्हारा जन्मदिन कब था?When was your birthday?
राहुल डरपोक क्यों था?Why was Rahul coward?
वे लोग चोर कैसे नहीं थे?How were they not thieves?


प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड करें


उम्मीद करते हैं, आपको यह लेख बेहद पसंद आया होगा। इसे अपने सभी जरूरतमंद मित्रों के पास अवश्य शेयर करें।

Use of was were in english grammar, english grammar by sunil yadav, use of was were by sunil yadav, english grammar imp uses,

Tags:- use of is/are/am in english to hindi, basic english grammar by sunil yadav, is/am/are ka use, is/am/are ka prayog, 

प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area