 |
| English Use of Has/Have/Had - GK Kitaab |
"Has / Have / Had" का हिन्दी अर्थ
हम यहाँ देख सकते हैं, कि has का हिन्दी अर्थ - "रखता है, रखती है, के पास है" तथा have का हिंदी अर्थ - "रखते हैं, रखते हो, रखता हूं" होता है।
Has/Have का प्रयोग Helping Verb के रूप में वर्तमान में किसी के पास कुछ होने का बोध कराता है।
Note Point :- यदि किसी वाक्य में कर्ता (Subject) एकवचन है तो has और यदि बहुवचन है तो have का प्रयोग करते हैं।
लेकिन Had का प्रयोग has/have के past के रूप में होता है, जिसका अर्थ होता है- रखता था, रखते थे, रखती थी, के पास था, के पास थे, के पास थी।
Had का प्रयोग भी Helping Verb के तौर पर होता है।
Note Point :- चाहे Subject एकवचन हो, चाहे बहुवचन, हमेशा had का ही प्रयोग करते हैं।
जैसे- 1. मैं तीन कलम रखता हूं. I have three pens.
2. उसके पास दस बैल हैं. He has ten oxen.
3. वह लड़की तीन हार रखती थी. That girl had three necklaces.
Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्यों) में has/have/had का प्रयोग :-
Structure :- Subject + has/have/had + Object/Complement.
• मेरे पास बहुत पुस्तकें हैं।
I have many books.
• तुम्हारे पास एक कीमती कलम है।
You have a costly pen.
• हमारे पास अनेक अधिकार हैं।
We have many rights.
• उनके पास दो नौकर हैं।
They have two servants.
• उन लड़कियों के पास प्यारा सौंदर्य है।
Those girls have lovely beauty.
• श्याम के पास एक मकान है।
Shyam has a house.
• हरी के पास एक तेज चाकू है।
Hari has a sharp knife.
• उसे एक आवश्यक कार्य है।
He has an urgent piece of work.
• उसके बाल धुंघराले हैं।
She has curly hair.
• उसे तेज जुकाम है।
He has a bad cold.
• मेरे पेट में दर्द था।
I had a stomach ache.
• राम के पास एक घोड़ी थी।
Ram had a mare.
• मीरा अच्छा स्वभाव रखती थी।
Meera had a good nature.
• तुम्हें कल ज्वर था।
You had fever yesterday.
• गीता के पास एक शब्दकोश था।
Gita had a dictionary.
Negative Sentences (नकारात्मक वाक्यों) में has/have/had का प्रयोग :-
Structure :- Subject + has/have/had + no/not + Object/Complement.
• मेरे पास खाली समय नहीं है।
I have no leisure.
• हमें सफलता की कोई आशा नहीं है।
We have no hope of success.
• मेरा कोई मित्र नहीं है।
I have no friend.
• इन यात्रियों के पास टिकट नहीं हैं।
These travellers have no tickets.
• उन्हें मेरी सहायता की आवश्यकता नहीं है।
They have no need of my help.
• उसके पास कोई घड़ी नहीं है।
He has no watch.
• उसके मालिक को कोई सहानुभूति नहीं है।
His master has no sympathy.
• उसके कोई भाई-बहन नहीं है।
He has no brother or sister.
• मेरे बड़े भाई के पास अधिक धन नहीं है।
My elder brother has not much money.
• उसे ईश्वर में विश्वास नहीं है।
He has no faith in God.
• उसके कोई पुत्र न था।
She had no son.
• हमारे पास गाय नहीं थी।
We had no cow.
• मेरे पास चार सुइयाँ नहीं थीं।
I had not four needles.
• शैली के पास खिलौने न थे।
Shelly had no toys.
• कमला के पास सोने की माला न थी।
Kamla had no gold-necklace.
Interrogative Type-1 Sentences (प्रश्नवाचक टाइप-1 वाक्यों) में has/have/had का प्रयोग :-
Interrogative Type-I का आशय ऐसे वाक्यों से है, जिनकी शुरुआत हिन्दी में "क्या" शब्द से होती है।
Structure :- Has/Have/Had + Subject + no/not + Object/Complement + ?
Note Point :- यदि वाक्य में "नहीं" शब्द आए, तो "no/not" का प्रयोग करते हैं, अन्यथा नहीं करते।
• क्या आपके पास एक अलमारी है ?
Have you an almirah ?
• क्या हरी के पास एक बन्दूक है ?
Has Hari a gun ?
• क्या इन फूलों का बड़ा आकर्षक रंग है ?
Have these flowers very attractive colour ?
• क्या आप में अक्ल नहीं है ?
Have you no sense ?
• क्या कमजोरों के कोई अधिकार नहीं होते ?
Have the weak no rights ?
• क्या वह अच्छी स्मरण-शक्ति रखता है ?
Has he a good memory ?
• क्या तुम्हारी पाँच दुकानें हैं ?
Have you five shops ?
• क्या इस फर्म की कई शाखायें हैं ?
Has this firm many branches ?
• क्या तुम्हारे पास स्कूटर है ?
Have you a scooter ?
• क्या सरला के पास रेशमी साड़ी है ?
Has Sarla a silk saree ?
• क्या लड़कों के पास गेंद थे ?
Had the boys balls ?
• क्या उनके पास दो कोठियां थीं ?
Had they two bungalows ?
• क्या उसके पास आम नहीं थे ?
Had she no mangoes ?
• क्या आपकी कल छुट्टी थी ?
Had you a holiday yesterday ?
• क्या आपका वहां ठहरने का विचार था ?
Had you a vow to stay there ?
• क्या उसके पास एक पालतू कुत्त नहीं है ?
Has he not a pet dog ?
• क्या आपका इसके साथ कोई लेन देन नहीं है ?
Have you no dealings with him ?
• क्या उसके पास फालतू समय नहीं है ?
Have they no spare time ?
• क्या तुम्हारे दांत में दर्द नहीं है ?
Have you no tooth-ache ?
• क्या इन वृक्षों के पत्ते हरे नहीं है ?
Have these trees no green leaves ?
• क्या आपको कोई आवश्यक काम नहीं है ?
Have you no urgent piece of work ?
• क्या भिखारी के पास खाने को कुछ नहीं था ?
Had the beggar nothing to eat ?
• क्या उसके पास तेज चाकू नहीं था ?
Had he no sharp knife ?
• क्या उसके पास कोई पैसा नहीं था ?
Had he no money ?
• क्या बुढ़े के हाथ में कोई छड़ी नहीं थी ?
Had the old man no stick in his hand ?
• क्या उसके दो भाई नहीं थे ?
Had she not two brothers ?
Interrogative Type-2 Sentences (प्रश्नवाचक टाइप-2 वाक्यों) में has/have/had का प्रयोग :-
Interrogative Type-2 का आशय ऐसे हिन्दी वाक्यों से है, जिनके मध्य में कोई प्रश्नवाचक शब्द (क्या, क्यों, कहां, कब, कैसे, कौन आदि) आएं।
Structure :- Q.W. + has/have/had + Subject + no/not + Object/Complement + ?
Note Point :- यदि वाक्य में "नहीं" शब्द आए, तो "no/not" का प्रयोग करते हैं, अन्यथा नहीं करते।
• आपके पास एक अलमारी क्यों है ?
Why have you an almirah ?
• हरी के पास एक बन्दूक कैसे है ?
How has Hari a gun ?
• आप में अक्ल क्यों नहीं है ?
Why have you no sense ?
• कमजोरों के कोई अधिकार कहां नहीं होते ?
Where have the weak no rights ?
• वह अच्छी स्मरण-शक्ति कैसे रखता है ?
How has he a good memory ?
• तुम्हारी पाँच दुकानें कब थीं ?
When had you five shops ?
• इस फर्म की कई शाखायें क्यों नहीं थीं ?
Why had this firm not many branches ?
Use of has have had in english grammar, english grammar by sunil yadav, use of has have had by sunil yadav, english grammar imp uses,
Please do not enter any spam link in the comment box.