![]() |
| GK Kitaab - Constitutional History Of India |
- भारतीय संविधान के किस भाग में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख है? -भाग-V
- संविधान का व्याख्याकार और संरक्षक कौन है? -सर्वोच्च न्यायालय
- सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति होती है जब-न्यायालय के किसी सत्र के लिए न्यायाधीशों का कोरम (गणपूर्ति) नहीं होता
- सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है?-राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
- सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम से कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए? -10
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश कितनी उम्र तक अपने पद पर बना रह सकता है?-65 वर्ष
- उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु है -65 वर्ष
- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव पारित हो जाने पर पदच्युति का आदेश कौन जारी कर सकता है? -राष्ट्रपति
- सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है- ₹1,00,000
- सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता - 90,000
- किसके अन्तर्गत भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई? -रेगुलेटिंग अधिनियम, 1773
- भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना हुई थी-भारत शासन अधिनियम, 1935 के अधीन
- मूल रूप से संविधान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीशों की व्यवस्था थी? -7
- वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीशों का प्रावधान किया गया है?-30
- उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसके पास है? -संसद
- सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?-राष्ट्रपति
- सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?-राष्ट्रपति
- भारत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? -राष्ट्रपति
- राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में किससे परामर्श करते हैं? -सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
- जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद खाली हों, तब उनके काम कौन करेगा? -भारत के मुख्य न्यायाधीश
- भारत के किस मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रपति के रूप में काम किया? -जस्टिस एम. हिदायतुल्ला
- क्या सेवानिवृत्ति के पश्चात् सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वकालत कर सकते है? -किसी भी न्यायालय में नहीं
- सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि करने का अधिकार किसे प्राप्त -संसद
- सर्वोच्च न्यायालय में न्यायिक काम-काज के लिए किस भाषा का प्रयोग किया जाता है? अंग्रेज़ी
- सर्वोच्च न्यायालय किस संस्था का निरीक्षण कर सकता है? -अधीनस्थ न्यायालय
- भारत में न्यायपालिका है -स्वतंत्र
- राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामलों को किसको _ प्रस्तुत किया जाता है? -भारत के उच्चतम न्यायालय को
- राष्ट्रपति कानूनी मामलों में किससे परामर्श ले सकता है? -सर्वोच्च न्यायालय
- उच्चतम न्यायालय को परामर्शदात्री बनाया गया है -अनुच्छेद 143 में
- न्यायिक पुनर्विलोकन का अधिकार किसे है? -उच्चतम न्यायालय
- न्यायालय के प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार से तात्पर्य है -पहली बार (सीधे) मामलों की सुनवाई की योग्यता
- उच्चतम न्यायालय द्वारा परमादेश किसे जारी किया जाता है? -किसी अधिकारी को सरकारी आदेश निभाने के लिए
- केन्द्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति आती है -इसकी मूल अधिकारिता के अन्तर्गत
- भारत का उच्चतम न्यायालय कानूनी तथ्य के मामलों में राष्ट्रपति को परामर्श देता है- -तभी जब वह ऐसे परामर्श के लिए कहता है
यह भी पढ़ें:-
हमारी वेबसाइट GK Kitaab पर विजिट करने के लिए धन्यवाद !...
हम लगातार अपनी वेबसाइट पर हर प्रकार की अध्ययन सामग्री प्रदान कराने में जुटे हैं। हमारा मुख्य फोकस General Knowledge एवं Current Affairs पर रहेगा।
GK Kitaab, gkkitaab, polity Questions in Hindi, polity supreme court one liner questions in hindi, rajniti shastra sarvochch nyayalaya jankari, rajniti vigyan sarvochch nyayalaya,


Please do not enter any spam link in the comment box.