Ads Area

प्रकाश, पार्ट-1 वन लाइनर प्रश्नोत्तर, भौतिक विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न

  

Physics, Mechanics One Liner Questions in Hindi - GK Kitaab
Physics, Mechanics One Liner Questions

  1. प्रकाश का रंग निर्धारित होता है, इसकी -तरंगदैर्घ्य से
  2. पानी में हवा का बुलबुला वैसे ही काम करेगा, जैसे करता है -अवतल लैंस
  3. हम पृथ्वी के पृष्ठ पर सूर्य का प्रकाश प्राप्त करते हैं। ये प्रकाश के किस प्रकार के किरणपुंज हैं? –समांतर
  4. माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति -वैसी ही रहती है।
  5. प्रकाश छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना है, किसे कहते हैं -फोटॉन
  6. प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है? -अनुप्रस्थ तरंग
  7. प्रकाश का तरंग सिद्धान्त किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था? -हाइगेन्स के द्वारा
  8. अपवर्तक दूरबीन में क्या होता है? -असमान फोकस दूरी के दो उत्तल लैंस
  9. आकाश में नीला रंग प्रकट होने के साथ सम्बन्धित प्रकाश की परिघटना है। -प्रकीर्णन
  10. जब प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है, तो इसकी -आवृत्ति समान बनी रहती है।
  11. आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है, क्योंकि -छोटी तरंगदैर्ध्य वाला प्रकाश बड़ी तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश की अपेक्षा
  12. वायुमण्डल में नीला प्रतीत होता है
  13. किस गुणधर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबोई गई छड़ी मुड़ी हुईं प्रतीत होती है? –अपवर्तन
  14. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है, जब प्रकाश जाता है -हीरे से काँच में
  15. इन्द्रधनुष बनने का कारण है -वायुमण्डल में सूर्य की किरणों का जल बूंदों के द्वारा परावर्तन
  16. मृगतृष्णा (Mirage) उदाहरण है -पूर्ण आन्तरिक परावर्तन का
  17. प्रकाश में ध्रुवण की घटना से यह सिद्ध होता है कि प्रकाश तरंगे है –अनुप्रस्थ
  18. प्रकाश विकिरण की प्रकृति होती है -तरंग एवं कण दोनों के समान
  19. तरण ताल वास्तविक गहराई से कम गहरा दिखाई देता है। इसका कारण है-अपतर्वन
  20. एक तालाब के किनारे एक मछुआरा मछली को भाले से मारने की कोशिश कर रहा है, तद्नुसार उसे निशाना कैसे लगाना चाहिए? -जहाँ मछली दिखायी दे उसके ऊपर
  21. कपड़ों को धोते समय हम नील का प्रयोग करते हैं, उसकी -सही वर्ण संयोजन के कारण
  22. पीले रंग का पूरक रंग है – नीला
  23. अन्तर्दर्शी (Endoscope) क्या है? -यह आहारनाल के भीतर देखने के लिए प्रयुक्त एक प्रकाशिक यंत्र है
  24. मायोपिया से क्या तात्पर्य है -निकट दृष्टि दोष
  25. हाइपरमेट्रोपिया (Hypermetropia) का अर्थ है -दूर दृष्टि दोष
  26. एक आदमी 10 मीटर से अधिक दूरी का वस्तु स्पष्ट नहीं देख पाता है। वह किस दृष्टिदोष से पीड़ित है?
  27. -मायोपिया
  28. प्रकाशिक तन्तु के आकार के बावजूद प्रकाश उनमें प्रगामी होता है, क्योंकि वह ऐसा यंत्र है जिससे संकेतों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा सकता है। यह किस परिघटना पर आधारित है? -प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
  29. प्रकाश वायु की अपेक्षा काँच में मन्द गति से चलता है, क्योंकि -वायु का अपवर्तनांक काँच के अपवर्तनांक से कम होता है
  30. जब प्रकाश की तरंगें वायु से काँच में होकर गुजरती हैं, तब कौन से परिवर्त्य प्रभावित होंगे? -केवल तरंगदैर्ध्य तथा वेग
  31. जब एक व्यक्ति तीव्र प्रकाश क्षेत्र से अंधेरे कमरे में प्रवेश करता है, तो उसे कुछ समय के लिए स्पष्ट दिखायी नहीं देता है, बाद में धीरे-धीरे उसे चीजें दिखायी देने लगती हैं। इसका कारण है -आँखों का अन्धेरे के प्रति कुछ समय में अनुकूलित होना
  32. निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए कौन-सा लैंस उपयोग में लाया जाता है -नतोदर (concave)
  33. अवतल लैंस हमेशा किस प्रकार का प्रतिबिम्ब बनाते हैं? -आभासी प्रतिबिम्ब
  34. साबुन के पतले. झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है -बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण
  35. कार में दृश्यावलोकन के लिए किस प्रकार के शीशे का प्रयोग होता है? -उत्तल दर्पण
  36. यदि एक निकट-दृष्टिग्रस्त नेत्र का सुदूर बिन्दु 200 सेमी है तो लैंस की क्षमता क्या है? -0.5 D
  37. ENT डॉक्टरों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला हैड मिरर का प्रकार होता है -अवतल
  38. नेत्रदान में दाता की आँख के किस हिस्से को प्रतिरोपित किया जाता है -कॉर्निया
  39. मनुष्य की आँख में प्रकाश तरंगें किस स्थान पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती हैं। -रेटिना से
  40. पानी की टंकी को ऊपर से देखने पर कम गहरी दिखायी देने का कारण है –अपवर्तन
  41. चटका हुआ काँच चटकीला प्रतीत होता है -पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के कारण
  42. मरीचिका एक उदाहरण है -प्रकाश के अपवर्तन और पूर्ण आन्तरिक
  43. इन्द्रधनुष कितने रंग दिखाता है? -7


हम लगातार अपनी वेबसाइट पर हर प्रकार की अध्ययन सामग्री प्रदान कराने में जुटे हैं। हम उम्मीद करते हैं, कि यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। यदि पसंद आई हो, तो अपने जरूरतमंद मित्रों तक यह महत्वपूर्ण जानकारी जरूर शेयर करें।
इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटी या गलती होने पर हम और हमारी टीम की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी, क्योंकि यह सारी जानकारी अन्य कई आधिकारिक स्त्रोतों से इकट्ठा करके आप तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

हमारी वेबसाइट GK Kitaab पर विजिट करने के लिए धन्यवाद !...

physics-light-one-liner-questions-in-hindi-bhautik-vigyan-prakash-part-1-questions

physics one liner in hindi, physics light one liner questions in hindi, bhautik vigyan prakash part-1 important questions, GK Kitaab,

प्रकाश, पार्ट-1 वन लाइनर प्रश्नोत्तर, भौतिक विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area